बेतिया में भक्ति, शिक्षा, संस्कृति एवं समाज सेवा का महासंगम | Ananda Marga Bettiah 2026
बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार | 21–22 November 2026
आनंद मार्ग प्रचारक संघ, भुक्ति बेतिया द्वारा आनंद मार्ग विद्यालय में दो दिवसीय Spiritual & Cultural Celebration का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार, राजस्थान, दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से आए Márgiis, Ácáryas, कलाकारों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
नवीन विद्यालय भवन का उद्घाटन | School Building Inauguration
कार्यक्रम का शुभारंभ आनंद मार्ग विद्यालय के नवीन भवन के उद्घाटन के साथ हुआ। यह पहल Neo-Humanistic Education, नैतिक मूल्यों, आध्यात्मिक चेतना एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति आनंद मार्ग की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
24 Hours Akhanda Kiirtan – भक्ति और आध्यात्मिक आनंद
21 एवं 22 नवम्बर को आयोजित 24 घंटे के अखंड कीर्तन में “बाबा नाम केवलम्” महामंत्र की मधुर ध्वनि से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा।
विभिन्न राज्यों से आए साधकों ने सामूहिक कीर्तन एवं साधना में भाग लेकर आध्यात्मिक आनंद, प्रेम और एकात्मता का अनुभव किया। अखंड कीर्तन का समापन अत्यंत आनंदमय एवं भक्तिपूर्ण वातावरण में हुआ।
RAWA Cultural Evening – Art, Devotion & Supra-Aesthetic Science
Renaissance Artists and Writers Association (RAWA) द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संध्या में संगीत, नृत्य, Prabháta Saḿgiita एवं Ánanda Sútram Recitation की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं।
कलाकारों एवं मार्गियों ने अपनी कलात्मक अभिव्यक्तियों के माध्यम से भक्ति और आध्यात्मिक आनंद का सुंदर परिचय दिया। यह सांस्कृतिक संध्या Supra-Aesthetic Science की उस भावना को प्रतिबिंबित करती है, जिसमें कला मानव मन को उच्चतर चेतना की ओर ले जाने का माध्यम बनती है।
विभिन्न प्रदेशों से आए मार्गियों के बीच प्रेमपूर्ण संबंध, सांस्कृतिक एकता एवं Blissful Bonding इस उत्सव की विशेषता रही।
Nasha Mukti Abhiyan & Nagar Kiirtan
हरि परिमंडल गोष्ठी के अवसर पर नगर कीर्तन एवं नशा मुक्ति जनजागरण अभियान का आयोजन किया गया।
मार्गियों, महिलाओं एवं स्कूली विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली, प्रेरक नारों और पत्रक वितरण के माध्यम से समाज को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया।
“नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो — Say No to Drugs, Say Yes to Life!”
इस अभियान ने आध्यात्मिक चेतना के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व एवं स्वस्थ, संस्कारित और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।
From Kiirtan to Kushinagar – A Memorable Spiritual Journey
अखंड कीर्तन एवं सामूहिक कार्यक्रमों के सफल समापन के पश्चात मार्गियों ने भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर, उत्तर प्रदेश का भ्रमण किया।
यह यात्रा आध्यात्मिक चिंतन, आपसी प्रेम, शांति एवं सामूहिक आनंद से परिपूर्ण रही और सभी के लिए अविस्मरणीय स्मृतियों का हिस्सा बनी।
Universal Brotherhood, Spirituality & Service
बेतिया का यह दो दिवसीय आयोजन शिक्षा, साधना, भक्ति, कला, संस्कृति एवं समाज सेवा का सुंदर संगम रहा। विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों की सामूहिक सहभागिता ने Universal Brotherhood एवं Unity in Diversity की भावना को साकार किया।
Átmamokśárthaḿ Jagaddhitáya Ca
Self-realisation and Service to Humanity.
बाबा नाम केवलम्!
Ananda Marga Pracaraka Samgha
www.india.anandamarga.org
www.anandamarga.org




















